मानसून सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की; 40 दलों के 54 नेताओं ने भाग लिया

संसद के 2025 के मानसून सत्र से पहले, नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा ने की।केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा आयोजित इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल. मुरुगन सहित 40 राजनीतिक दलों के 54 नेताओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान, मंत्री रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र सोमवार, 21 जुलाई, 2025 को शुरू होगा और गुरुवार, 21 अगस्त, 2025 को समाप्त होगा, जिसमें 32 दिनों में 21 बैठकें होंगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दोनों सदन 12 अगस्त को स्थगित होंगे और 18 अगस्त को पुनः आरंभ होंगे।सरकार ने सत्र के लिए 17 विधायी और अन्य एजेंडा मदों की पहचान की है। रिजिजू ने संसद के नियमों के अनुसार किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार की तत्परता पर ज़ोर दिया।https://x.com/KirenRijiju/status/1946915874209718694/photo/3

%d bloggers like this: