आईएस ने अफगानिस्तान में मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली

काबुल, आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने अफगानिस्तान में मस्जिद में हुए बम धमाके की जिम्मेदारी ली है। उत्तरी अफगानिस्तान में शिया मुस्लिम नमाजियों से भरी एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए विस्फोट में कम से कम 46 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गये।

आईएस से जुड़ी अमाक समाचार एजेंसी ने कुंदुज प्रांत में मजिस्द में दोपहर की नमाज के दौरान हुए विस्फोट की घटना के कुछ घंटे बाद इस दावे की जानकारी दी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: