आम आदमी पार्टी (आप) नेता आतिशी ने जेल का जवाब वोट का अभियान के तहत गोविंदपुरी और कालकाजी में पदयात्रा की और दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सहीराम पहलवान के लिए प्रचार भी किया।
आतिशी ने कहा कि पदयात्रा में वह जिस भी परिवार से मिलीं, उन्होंने वादा किया कि वे अरविंद केजरीवाल का समर्थन करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने का बदला जनता अपने वोट से लेगी. आतिशी ने कहा कि केजरीवाल ने 2 करोड़ दिल्लीवासियों को अपना परिवार मानकर उनकी सेवा की है. ’25 मई को झाड़ू साउथ दिल्ली से बीजेपी का कीचड़ साफ कर देगी’।
सहीराम पहलवान ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के लोगों से हमें हर कदम पर जो गर्मजोशी और प्यार मिल रहा है, वह दर्शाता है कि दक्षिणी दिल्ली के लोग लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई में आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हैं।
पार्टी I.N.D.I गठबंधन का हिस्सा है। 7 लोकसभा सीटों वाली दिल्ली में AAP 4 सीटों पर जबकि कांग्रेस 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
PC:https://twitter.com/AtishiAAP/status/1788189753092833780/photo/1