आतिशी, मनीष सिसोदिया ने दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली स्पोर्ट्स स्कूल का दौरा किया। आम आदमी पार्टी के एक बयान के अनुसार, आतिशी और मनीष सिसोदिया ने उभरते ओलंपियनों से बातचीत की।

आतिशी ने कहा,“खेल ही पढ़ाई है” की अवधारणा को इस विशेष स्कूल में साकार किया गया है, जहाँ देश भर से खेल प्रतिभाओं को लाया गया है। यहाँ 10 ओलंपिक खेलों के लिए विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, उच्च स्तरीय कोचिंग और आधुनिक सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनके गहरे जुनून को देखकर लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष पर होगा।

https://twitter.com/AtishiAAP/status/1856591965929775458/photo/2

%d bloggers like this: