दिल्ली भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार दिल्ली में भाजपा के खिलाफ झूठी राजनीतिक कहानी गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफल नहीं होंगे।
दिल्ली के निजी स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर आप द्वारा किए जा रहे हमलों का जवाब देते हुए सचदेवा ने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली के किसी भी स्कूल को बिना ऑडिट किए फीस वृद्धि नहीं करने देगी और फीस वृद्धि केवल स्कूल को घाटे से बचाने तक ही होगी।
अरविंद केजरीवाल को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार के दौरान फीस वृद्धि से संबंधित लगभग सभी मामलों में कोर्ट में फैसला स्कूल के पक्ष में क्यों आया? केजरीवाल को इस बात की चिंता है कि उनके कार्यकाल में दिल्ली के स्कूलों में नियुक्त एसएमसी सदस्यों द्वारा की गई आर्थिक उगाही का खुलासा हो जाएगा और उससे ध्यान हटाने के लिए आज वह फीस वृद्धि का मुद्दा उठा रहे हैं
https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1910746184114700713/photo/3