आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए दिल्ली सरकार के माडल की प्रषंसा करते हुए और इससे निपटने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस को नियंत्रित करने का सरकार का माडल सिर्फ एक डेटा प्रबंधन माडल है और कोरोना महामारी से निपटने के दिल्ली सरकार के माडल की सराहना की तथा दावा किया कि यह बड़ी संख्या में परीक्षण अनुरेक्षण और सफल कवारंटाइन के माध्यम से किया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना परीक्षण नहीं किए जा रहे थे और ऐसा करने में उनकी स्वास्थ्य प्रणाली ऐसा करने में पूरी तरह से विफल रही थी। गाजियादबाद, नोएडा और अन्य आस-पास के स्थानों के निवासी परीक्षण के लिए और कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने राज्यभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं की जांच करने में विफल रहने के लिए राज्य सरकार को दोशी ठहराया।