आप ने दिल्ली की सभी विधानसभाओं के जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों, विधानसभा अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों की बैठक की

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी विधानसभाओं के जिला अध्यक्षों, जिला सचिवों, विधानसभा अध्यक्षों और संगठन मंत्रियों की बैठक की। आप नेता और बाबरपुर विधायक गोपाल राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जेएस तोमर, जरनैल सिंह, राजेश गुप्ता और कुलदीप कुमार मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता गोपाल राय ने कहा कि बैठक में सभी पदाधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट और सुझाव पेश किए।

राय ने कहा, “आज की बैठक में निर्णय लिया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष अगले 10 दिनों में अपनी समीक्षा रिपोर्ट पेश करेंगे और इस रिपोर्ट के आधार पर चर्चा की जाएगी और आगे का फैसला लिया जाएगा।” https://x.com/AamAadmiParty/status/1892166027443896381/photo/3

%d bloggers like this: