19 फरवरी 2025 को, ज्ञानेश कुमार विधि एवं न्याय मंत्रालय के राजपत्र अधिसूचना दिनांक 17.02.2025 के अनुसरण में भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालने के बाद, ज्ञानेश कुमार ने मतदाताओं को दिए अपने संदेश में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए पहला कदम मतदान है और भारत का प्रत्येक नागरिक जिसने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, उसे मतदाता बनना चाहिए और हमेशा मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान, चुनावी कानूनों, नियमों और उसमें जारी निर्देशों के अनुसार, चुनाव आयोग हमेशा मतदाताओं के साथ था, है और रहेगा। ज्ञानेश कुमार ने 15 मार्च, 2024 को चुनाव आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, 18वीं लोकसभा, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड की राज्य/केंद्र शासित प्रदेश विधानसभाओं और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के लिए चुनाव हुए। ज्ञानेश कुमार केरल कैडर के 1988 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। उनके पास केंद्र और राज्य दोनों सरकारों में काम करने का समृद्ध और विविध अनुभव है।
केंद्र में, उन्होंने रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव; गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव; संसदीय कार्य मंत्रालय के सचिव और सहकारिता मंत्रालय सहित विभिन्न विभागों को संभाला। केरल राज्य सरकार में, उन्होंने वित्त संसाधन; लोक निर्माण विभाग और खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले जैसे विभिन्न विभागों का नेतृत्व किया। वह एससी/एसटी के लिए केरल राज्य विकास निगम के एमडी भी थे और उन्होंने एर्नाकुलम के जिला कलेक्टर और कोचीन निगम के नगर आयुक्त के रूप में भी काम किया। श्री ज्ञानेश कुमार आईआईटी कानपुर से सिविल इंजीनियर हैं और उन्होंने आईसीएफएआई, भारत से बिजनेस फाइनेंस और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए से पर्यावरण अर्थशास्त्र की पढ़ाई भी की है।https://x.com/ECISVEEP/status/1892065796198715440/photo/1