आबकारी नीति: ईडी ने केजरीवाल के पीए से पूछताछ की, आप विधायक को तलब किया

नयी दिल्ली  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार से आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में सोमवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।  

अधिकारियों ने बताया कि कुमार का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक दुर्गेश पाठक को भी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: