वाशिंगटन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी वार्ताकार आज ईरान के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि इस्लामाबाद में ईरान के साथ होने वाली दूसरे दौर की वार्ता में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में कौन अधिकारी शामिल होंगे।
व्हाइट हाउस और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के कार्यालय जिन्होंने वार्ता के पहले दौर का नेतृत्व किया था ने रविवार सुबह इस मामले से जुड़े संदेशों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
ट्रंप ने अपने पोस्ट में ईरान पर शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में गोलीबारी करके संघर्षविराम समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि अगर ईरान अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते को स्वीकार नहीं करता है तो वह ईरान में नागरिक बुनियादी ढांचे को नष्ट कर देगा।
ट्रंप ने कहा ‘‘अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो अमेरिका ईरान के हर एक बिजली संयंत्र और हर पुल को नष्ट कर देगा।’’
क्रडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common