‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के महिला विशेष चरण में शामिल हुईं गीता फोगाट, स्वीटी बूरा

नयी दिल्ली, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा शुरू की गई साप्ताहिक पहल ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के महिला विशेष चरण में ओलंपियन गीता फोगाट दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 1000 महिलाओं के साथ शामिल हुईं।

पूरे देश में एक साथ आयोजित इस विशेष चरण में 2000 से अधिक स्थानों पर लोगों ने हिस्सा लिया जिससे यह ‘फिट इंडिया’ अभियान के तहत सबसे बड़े फिटनेस आंदोलनों में से एक बन गया।

बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक महिलाओं ने साइकिल रैलियों और फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में एकजुट होकर शारीरिक तंदुरुस्ती और सामूहिक भागीदारी के महत्व को और मजबूत किया।

दिल्ली में आयोजित इस मुख्य कार्यक्रम में पहलवान फोगाट मुक्केबाज स्वीटी बूरा जूडो खिलाड़ी और एमटीवी रोडीज के फाइनल तक पहुंची प्रिया शर्मा ‘फिट इंडिया’ आइकन मिलिंद सोमन ‘फिट इंडिया’ चैंपियन और अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी तथा ‘फिट इंडिया’ चैंपियन अंकिता कोंवर जैसी खेल जगत की दिग्गज हस्तियां विशेष अतिथियों के रूप में एक साथ शामिल हुईं।

दिल्ली में हुए इस कार्यक्रम में शहर के प्रमुख लड़कियों के कॉलेजों की छात्राओं ‘माई भारत’ के स्वयंसेवकों भारतीय साइकिल महासंघ के प्रतिनिधियों के अलावा ‘योगासन भारत’ व ‘रोप स्किपिंग’ टीम के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को साइकिल चलाने को एक सरल टिकाऊ और प्रभावी फिटनेस गतिविधि के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही यह एक सक्रिय और स्वस्थ जीवनशैली के व्यापक संदेश को भी बढ़ावा देती है।

एक घंटे तक चली मजेदार फिटनेस गतिविधियों के बाद महिलाओं ने इंडिया गेट के चारों ओर साइकिल चलाई।

’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: