उच्चतम न्यायालय में चार अप्रैल से प्रत्यक्ष रूप से होगी सुनवाई

नयी दिल्ली, भारत के प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय में चार अप्रैल से अदालत परिसर में प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई की जाएगी।

शीर्ष अदालत में बुधवार को मामलों पर सुनवाई शुरू होने से पहले प्रधान न्यायाधीश ने यह घोषणा की।

प्रधान न्यायाधीश रमण ने कहा, ‘‘ अगर अधिवक्ता चाहेंगे तो, सोमवार और शुक्रवार को ऑनलाइन सुनवाई के लिए हम लिंक मुहैया कराएंगे।’’

इस बीच, ‘सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष विकास सिंह ने फैसले के लिए पीठ का शुक्रिया अदा किया।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: