उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने जेल में बंद मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की।

कन्‍हैया ने कहा, ‘आज देश में तानाशाही है. बिना वजह किसी को भी उठाकर जेल में डाल दिया जा रहा है. इस तानाशाही के खिलाफ हम सब मिलकर लड़ रहे हैं। भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली की जनता का अपमान कर रही है। जनता द्वारा चुने गये मुख्यमंत्री को एक साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया है. दिल्ली की जनता इसका जवाब देगी. इंडिया अलायंस देश और संविधान को बचाने के लिए देश की 543 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.’

AAP और कांग्रेस I.N.D.I गठबंधन के हिस्से के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से AAP 4 सीटों पर जबकि कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

PC:https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1785572860708167832/photo/1

%d bloggers like this: