उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान एक नया जिला बनाया है। यह जिला महाकुंभ मेला जिले के नाम से जाना जाएगा।एक अधिसूचना के अनुसार, चार तहसीलों – सदर, सोरांव, फूलपुर और करछना के 66 गांवों और पूरे परेड क्षेत्र को नए जिले में शामिल किया गया है जो 31 मार्च, 2025 तक रहेगा।जिलाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने कहा कि कुंभ मेलों के दौरान बेहतर प्रशासन के लिए अस्थायी जिला बनाने की इसी तरह की कवायद पहले भी की जा चुकी है।नए बने जिले को महाकुंभ मेला के नाम से जाना जाएगा। कुंभ मेले के विशेष आयोजन को सुचारू रूप से प्रबंधित करने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।https://en.wikipedia.org/wiki/Prayag_Kumbh_Mela#/media/File:इलाहाबाद_कुंभ_Mela_2013_by_shak.on.jpg