एएलटी एनवायरमेंटल फिल्म फेस्टिवल के ‘ब्रांड एंबेसडर’ होंगे जैकी श्रॉफ

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ को ‘ऑल लिविंग थिंग्स एनवायरनमेंटल फिल्म फेस्टिवल’ (एएलटी ईएफएफ) का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाया गया है। एएलटी ईएफएफ का आयोजन दक्षिण मुंबई के लिबर्टी सिनेमा में 22 नवंबर से आठ दिसंबर तक किया जाएगा। इसका मकसद सिनेमा के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। श्रॉफ ने कहा कि उन्हें एएलटी ईएफएफ का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बनाए जाने पर काफी खुशी है। अभिनेता ने बयान में कहा ‘‘ मेरा मानना है कि फिल्में लोगों को एक साथ लाने का सबसे प्रभावशाली तरीका है। अगली पीढ़ी को बेहतर कल के वास्ते प्रेरित करने के लिए हमारी फिल्मों से अच्छा माध्यम और क्या हो सकता है।’’ उन्होंने कहा ‘‘ एएलटी ईएफएफ एक फिल्म उत्सव से कहीं अधिक है। यह हरित भविष्य की दिशा में हमारा एक व्यापक सहयोग है…मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं…’’क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: