एनआईए ने भाकपा (माओवादी) के सात सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

विशाखापत्तनम, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (भाकपा) (माओवादी) की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में कथित संलिप्तता को लेकर उसके सात सदस्यों के खिलाफ शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया।

आरोप पत्र में भाकपा (माओवादी) केंद्रीय समिति सदस्य पांगी नागन्ना, अक्कीराजू हरिगोपाल, अमरुला बंधु मित्रुला संघम (एबीएमएस) सदस्य बोपुडी अंजम्मा, चैतन्य महिला संघम (सीएमएस) सदस्य रेला राजेश्वरी, प्रगतिशील कर्मिक समाख्या (पीकेएस) सदस्य अंदुलुरी अन्नपूर्णा, विरासम सदस्य मनुकोंडा श्रीनिवास राव और पीकेएस सदस्य जनगला कोटेश्वर राव के नाम शामिल किए गए हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने आंध्र प्रदेश और निकटवर्ती राज्यों में भाकपा (माओवादी) की गतिविधियों को आगे बढ़ाने, समर्थन देने और षड्यंत्र रचने में उनकी भूमिका के लिए उनके खिलाफ आरोप लगाए हैं।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: