एनएसई ने मासिक बिजली वायदा अनुबंध शुरू किया

नयी दिल्ली,  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने मासिक बिजली वायदा अनुबंध शुरू किए। इससे बिजली खरीदारों  विक्रेताओं  व्यापारियों और खुदरा कारोबारियों को मूल्य जोखिमों का प्रबंधन करने में मदद मिलेगी।

             अनुबंधों में दोपहर दो बजे तक 4 000 से अधिक लॉट के लिए कारोबार हुआ था  जो 20 करोड़ यूनिट से अधिक बिजली के बराबर है।   एक्सचेंज ने बयान में कहा कि कुल कारोबार की मात्रा 87.36 करोड़ को पार कर गई  जिसका औसत मूल्य 4 368 रुपये प्रति मेगावाट घंटा (मेगावाट-घंटा) दर्ज किया गया।

             बयान के मुताबिक  ‘‘पहला कारोबार 4 430 रुपये प्रति मेगावाट घंटा पर खुला  और खबर लिखे जाने तक कीमत 4 364 रुपये प्रति मेगावाट घंटा के आसपास थी। इससे बिजली उत्पादकों  वितरण कंपनियों  बड़े औद्योगिक उपभोक्ताओं और बाजार मध्यस्थों सहित प्रतिभागियों की अच्छी भागीदारी का पता चलता है।’’

             एक्सचेंज के अनुसार  यह पेशकश प्रतिभागियों को बिजली की कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाव  दीर्घकालिक बिजली योजना का समर्थन और देश के व्यापक ऊर्जा रूपांतरण लक्ष्यों में योगदान करने के लिए एक पारदर्शी  जोखिम प्रबंधित मंच देती है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: