एन बीरेन सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद मणिपुर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। सिंह ने इंफाल में मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने सिंह के साथ-साथ उनके मंत्रिपरिषद के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और अनुरोध किया कि वैकल्पिक व्यवस्था होने तक वे पद पर बने रहें। अपने त्यागपत्र में सिंह ने कहा, “अब तक मणिपुर के लोगों की सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं हर मणिपुरी के हितों की रक्षा के लिए समय पर की गई कार्रवाई, हस्तक्षेप, विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार का बहुत आभारी हूं।” पत्र में आगे कहा गया, “आपके कार्यालय के माध्यम से केंद्र सरकार से मेरा विनम्र अनुरोध है कि इसे जारी रखा जाए। मैं उनमें से सबसे महत्वपूर्ण कार्यों को गिनाने का अवसर लेता हूं… मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखना, जिसका हजारों वर्षों से समृद्ध और विविध सभ्यतागत इतिहास रहा है।” सिंह ने केंद्र से “सीमा पर घुसपैठ पर नकेल कसने और अवैध प्रवासियों के निर्वासन तथा ड्रग्स और नार्को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए नीति तैयार करने” का भी अनुरोध किया।https://en.wikipedia.org/wiki/N._Biren_Singh#/media/File:Nongthombam_Biren.jpg5.30 (राष्ट्रीय)