‘एपीजे अब्दुल कलाम’ लेन है ‘औरंगजेब लेन’ का नया नाम

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने घोषणा की कि लुटियंस दिल्ली में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है।

एनडीएमसी सदस्यों की एक बैठक के दौरान सड़क का नाम बदलने के फैसले को मंजूरी दी गई। इससे पहले, अगस्त 2015 में, एनडीएमसी ने औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। औरंगजेब लेन अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है।

लोगों की भावनाओं के अनुरूप, महान व्यक्तियों को सम्मान देने और उन्हें मान्यता देने के लिए नामकरण किया गया। यह निर्णय नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 के प्रावधानों के अनुरूप है।

https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/9/9e/A_view_of_Road_Traffic_Chandagaur_to_New_delhi_India_Highways.jpg

%d bloggers like this: