दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दिल्ली के मेयर महेश कुमार खिंच ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि एमसीडी के सभी 12 जोनों के सभी 312 बाजारों में हर रात सफाई होगी। इसके लिए सभी जोनों के उपायुक्तों को इन बाजारों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा और सफाई कराई जाएगी।इस बैठक में 12 जोनों के उपायुक्त, उप महापौर रविंद्र भारद्वाज, नेता सदन मुकेश गोयल मौजूद रहे। बैठक दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेंटर में हुई। बैठक का विषय दिल्ली के 312 बाजारों में रात्रि सफाई व्यवस्था था। उप महापौर रविंद्र भारद्वाज ने बताया कि उचित दिशा-निर्देश दिए गए। डिप्टी मेयर रवींद्र भारद्वाज ने कहा, “हमारे नेता अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को साफ और स्वच्छ बनाना हमारी प्राथमिकता है।” https://x.com/AAPMaheshkhichi/status/1891868445752606876/photo/2