आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में चुनाव के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह लोकतंत्र पर काला धब्बा है।सिंह ने कहा कि दिल्ली में चुनाव आयोग, संसद और सुप्रीम कोर्ट जैसी संस्थाएं हैं और उनकी नाक के नीचे जो कुछ भी हुआ, वह भारतीय लोकतंत्र पर काला धब्बा है। सिंह ने आरोप लगाया कि यहां पैसे, साड़ी, जूते और बर्तन बांटे गए। आप समर्थकों को पैसे देकर उनकी उंगलियों पर स्याही लगाई गई। पुलिस-प्रशासन का खुलेआम दुरुपयोग किया गया। सिंह ने नतीजों की घोषणा के 10 दिन बाद भी दिल्ली में मुख्यमंत्री नहीं चुन पाने के लिए भाजपा की आलोचना भी की।Photo : Wikimedia