एसआईआर की सफलता के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में जागरूकता आवश्यक है: निर्वाचन आयोग के अधिकारी

गंगटोक, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के सफल कार्यान्वयन के लिए प्रभावी संचार और क्षेत्रीय भाषा में प्रचार-प्रसार आवश्यक है विशेषकर सिक्किम जैसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति वाले राज्यों में। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह बात कही।

निर्वाचन आयोग के मीडिया अनुभाग के उप निदेशक अपूर्व कुमार सिंह ने कहा कि मीडिया निर्वाचन आयोग और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का काम करता है। उन्होंने कहा कि एसआईआर केवल मतदाता सूचियों का संक्षिप्त संशोधन नहीं है बल्कि यह एक व्यापक प्रक्रिया है जिसमें गहन पुनरीक्षण और अद्यतन शामिल हैं ताकि मतदाता सूचियों को अधिक सटीक और समावेशी बनाया जा सके।

सिंह ने क्षेत्रीय भाषाओं में संवाद के महत्व पर भी बल दिया ताकि जागरूकता पैदा की जा सके और लोगों को इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। सिक्किम में एसआईआर प्रक्रिया 30 मई से शुरू होगी। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: