हिंसा प्रभावित सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी के तहत भारत ने 2 मई, 2023 को अपने 559 नागरिकों को स्वदेश वापस लाया। जबकि 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे, 328 नागरिकों का एक और जत्था नई दिल्ली लाया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “328 और यात्री नई दिल्ली में उतरे हैं। #ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा है क्योंकि लगभग 3000 अब भारत पहुंच चुके हैं।”
इससे पहले दिन में 231 लोग अहमदाबाद पहुंचे। जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “एक और #ऑपरेशन कावेरी फ्लाइट अहमदाबाद में उतरी। 231 और यात्री सुरक्षित घर पहुंच गए हैं।”
https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1653445815455846405/photo/2