कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित किया जाएगा :मुख्यमंत्री बोम्मई

बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कन्नड़ फिल्म अभिनेता पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की।

राजकुमार, राज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजे जाने वाले 10वें व्यक्ति होंगे। उनका 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे।

बोम्मई ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘कई लोगों से चर्चा करने के बाद मैंने पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है। मैं आज इसकी घोषणा करता हूं। ’’

कार्यक्रम का आयोजन ‘कर्नाटक फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स’ ने ‘सैंडलवुड फिल्म ऐक्टर्स ऐंड टेक्नीशियंस एसोसिएशन’ के सहयोग से किया था।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images

%d bloggers like this: