कर्नाटक सरकार रेहड़ी पटरी वालों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध : सिद्धरमैया

बेंगलुरु, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार रेहड़ी पटरी वालों के समग्र कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका समग्र विकास सुनिश्चित करेगी। यह आश्वासन राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री को लिखे उस पत्र के बाद आया है  जिसमें उन्होंने (राहुल ने) कर्नाटक में रेहड़ी-पटरी वालों की स्थिति के बारे में चिंता व्यक्त की थी।

            सिद्धरमैया ने अपने जवाब में राहुल गांधी को बताया कि कर्नाटक ‘स्ट्रीट वेंडर्स रूल्स’ तैयार करने वाले शुरुआती राज्यों में से एक था। इसकी प्रक्रिया 2013 से 2018 के बीच मुख्यमंत्री के रूप में उनके (सिद्धरमैया के) कार्यकाल के दौरान शुरू की गई थी।

             उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि रेहड़ी पटरी वालों का सर्वेक्षण और रेहड़ी पटरी वालों से संबंधित विभिन्न नगर समितियों के चुनाव पहली बार क्रमशः 2017 और 2019 में कर्नाटक में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान आयोजित किए गए थे।

             यही प्रक्रिया 2022 में भी दोहराई जानी थी  लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं किया जा सका।  उन्होंने कहा  “लेकिन जैसे ही हम राज्य में सत्ता में लौटे  हमने सुनिश्चित किया कि रेहड़ी पटरी अधिनियम  2014 के अनुसार रेहड़ी पटरी वालों का नया सर्वेक्षण कराया जाए।” सिद्धरमैया के अनुसार  सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और बेंगलुरु शहर में 27 655 विक्रेता पंजीकृत हो चुके हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: