बेंगलुरु, कर्नाटक स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों को अश्लील गानों पर नृत्य कराने पर सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। एक परिपत्र जारी कर यह जानकारी दी गई है।
इसमें कहा गया है कि इस तरह के नृत्य छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगे। इससे अनुशासनहीनता पैदा होगी और शिक्षा की पवित्रता को ठेस पहुंचेगी।
राज्य के शिक्षा विभाग के आयुक्त कार्यालय ने एक परिपत्र जारी कर कहा राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के सभी उप निदेशकों (प्रशासन) को निर्देश दिया गया है कि वे राज्य के सभी सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों या छात्रों को अश्लील गीतों पर नृत्य करने से रोकने के लिए सख्त उपाय करें।
इसमें कहा गया यदि यह पाया जाता है कि बच्चों को अश्लील गानों पर नृत्य कराया जा रहा है तो ऐसे स्कूल के प्रधानाध्यापक या प्रबंधन के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common