कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन आप में शामिल हुए

कांग्रेस के पूर्व विधायक सुमेश शौकीन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप में शामिल हुए। शौकीन मटियाला से पूर्व विधायक हैं। मटियाला को ग्रामीण दिल्ली का हिस्सा माना जाता है। शौकीन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने ग्रामीण दिल्ली में बहुत सारे विकास कार्य किए हैं। आज से मैं अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम करूंगा। शौकीन का आप में स्वागत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा: “आज दिल्ली ग्रामीण के वरिष्ठ और कांग्रेस नेता सुमेश शौकीन जी आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। हमसे पहले जो सरकार सत्ता में थी, उन्हें यह भी नहीं पता था कि दिल्ली में ग्रामीण इलाका भी है और यहां किसान भी रहते हैं और खेती करते हैं। हमारी सरकार आने के बाद ग्रामीण इलाकों में विकास की प्रक्रिया शुरू हुई। इन इलाकों में बिजली, पानी और सीवरेज का काम हुआ। मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल बनाए गए। अब सुमेश शौकीन के शामिल होने से ग्रामीण इलाकों का विकास और भी तेजी से होगा।”Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: