कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी 12 अक्टूबर को चुनावी राज्य मप्र में जनसभा को संबोधित करेंगी

भोपाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बृहस्पतिवार को चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के मंडला जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि वह जबलपुर पहुंचेगी और फिर मंडला जाएंगी। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ भी बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे प्रियंका गांधी के साथ रैली को संबोधित करेंगे। मंगलवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में एक रैली को संबोधित किया था। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीट पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। भाजपा अब तक 136 सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कमलनाथ ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस “श्राद्ध” (पितृ पक्ष का एक और शब्द) के बाद अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। इस दौरान हिंदू अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं, जो 29 सितंबर से शुरू हुआ और इस साल 14 अक्टूबर को समाप्त होगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: