मुंबई, अभिनेता शरद केलकर, कीर्ति कुल्हारी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म ‘‘नायिका’’ में काम करेंगे।
कुल्हारी, हाल में लॉन्च किए गए अपने प्रोडक्शन बैनर किंत्सुकुरॉय फिल्म्स के जरिए डार्क कॉमेडी थ्रिलर बना रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के लिए केलकर को चुने जाने के बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। उन्होंने केलकर के साथ फिल्म के सेट पर ली गई एक ‘सेल्फी’ (तस्वीर) भी साझा की।
अजय किरण नायर द्वारा निर्देशित ‘‘नायिका’’ एक संघर्षरत अभिनेत्री की कहानी है, जो गलती से एक अपराध में फंस जाती है। कुल्हारी, यतिन गुप्ते और साजिद मलिक के वार्ड विजार्ड एंटरटेनमेंट, शाहिद पठान और वशिष्ठ उपाध्याय के साथ ‘‘नायिका’’ का सह-निर्माण कर रही हैं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons