कुत्तों से संबंधित मामले पर न्यायालय के आदेश पर शत-प्रतिशत अमल करेगा दिल्ली नगर निगम: महापौर

नयी दिल्ली, दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नगर निगम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को लागू करने के लिए पूरी ताकत से काम करेगा।

उच्चतम न्यायालय ने 11 अगस्त के निर्देश में संशोधन करते हुए शुक्रवार को कहा कि कुत्तों को नसबंदी व टीकाकरण के बाद उनके मूल इलाकों में छोड़ दिया जाए। पिछले आदेश में न्यायालय ने सभी आवारा कुत्तों को किसी आश्रय स्थल पर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया था।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा “हम उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हैं और इसे शत-प्रतिशत लागू करेंगे। एमसीडी इस आदेश पर पूरी ताकत से काम करेगी।”

सिंह ने कहा कि हर कोई चाहता है कि आक्रामक कुत्तों का इलाज हो। उन्होंने कहा “कुत्ते हम सभी के प्रिय हैं लेकिन जनता को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि एमसीडी के पास 20 पशु जन्म नियंत्रण (एबीसी) केंद्र हैं जो अदालत के निर्देशों का सक्रिय रूप से पालन करेंगे।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: