केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वन रैंक वन पेंशन के तहत पेंशनभोगियों की पेंशन में संशोधन को मंजूरी दी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक रैंक एक पेंशन (ओआरओपी) के तहत सशस्त्र सेना पेंशनरों / पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में संशोधन को मंजूरी दे दी है। पूर्व पेंशनभोगियों की पेंशन समान सेवा अवधि के साथ समान रैंक में रक्षा बल के सेवानिवृत्त कर्मियों की न्यूनतम और अधिकतम पेंशन के औसत के आधार पर पुन: निर्धारित की जाएगी।

25.13 लाख से अधिक (4.52 लाख से अधिक नए लाभार्थियों सहित) सशस्त्र बल पेंशनभोगी/पारिवारिक पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। औसत से ऊपर आहरण करने वालों के लिए पेंशन संरक्षित की जाएगी। यह लाभ युद्ध विधवाओं और विकलांग पेंशनरों सहित पारिवारिक पेंशनरों को भी दिया जाएगा।

एरियर का भुगतान चार छमाही किश्तों में किया जाएगा। हालांकि, विशेष/उदारीकृत परिवार पेंशन और वीरता पुरस्कार विजेताओं सहित सभी पारिवारिक पेंशनभोगियों को एक किश्त में बकाया राशि का भुगतान किया जाएगा।

फोटो क्रेडिट : https://twitter.com/rajnathsingh/status/1606301939544776704/photo/1

%d bloggers like this: