केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के मंत्रियों के साथ पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में इस योजना के पुनर्गठन और कार्यान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसका उद्देश्य देश भर के रेहड़ी-पटरी वालों और छोटे व्यवसाय मालिकों को वित्तीय सशक्तीकरण प्रदान करना है।मनोहर लाल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगस्त में पीएम स्वनिधि योजना के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी और ऋण अवधि 31 मार्च, 2030 तक बढ़ा दी थी। ₹7,332 करोड़ के कुल परिव्यय वाली इस पुनर्गठित योजना का लक्ष्य 1.15 करोड़ लाभार्थियों को लाभान्वित करना है, जिनमें 50 लाख नए लाभार्थी शामिल हैं।
सरकार के फोकस पर प्रकाश डालते हुए, मंत्री ने कहा कि इसका उद्देश्य “स्वनिधि से समृद्धि” की भावना को साकार करना है – रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक और सामाजिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना।उन्होंने कहा, “हमारा मिशन मेहनती रेहड़ी-पटरी वाले भाइयों और बहनों को सशक्त बनाना है, ताकि वे सम्मान और समृद्धि का जीवन जी सकें।”https://x.com/mlkhattar/status/1981623169619480723/photo/1