भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 26-27 अक्टूबर, 2025 तक सेशेल्स की यात्रा पर रहेंगे

सेशेल्स सरकार के निमंत्रण पर, भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन भारत सरकार की ओर से सेशेल्स के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए 26-27 अक्टूबर, 2025 तक सेशेल्स गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डॉ. हर्मिनी को भारत की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करेंगे और भारत तथा सेशेल्स के बीच घनिष्ठ, दीर्घकालिक और समय-परीक्षित मित्रता की पुष्टि करेंगे।भारत के विज़न महासागर और वैश्विक दक्षिण के प्रति उसकी व्यापक प्रतिबद्धता में सेशेल्स का महत्वपूर्ण स्थान है।

यह यात्रा विकास, सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग की साझा प्राथमिकताओं के आधार पर सेशेल्स के साथ अपनी साझेदारी को और मज़बूत और विस्तारित करने की भारत की गहरी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।https://en.wikipedia.org/wiki/C._P._Radhakrishnan#/media/File:Shri_C_P_Radhakrishnan,_Honourable_Vice_President_of_India.jpg

%d bloggers like this: