केंद्र ने राज्यों से ऑक्सीजन की कमी से हुईं मौतों का विवरण मांगा

नयी दिल्ली, केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुईं मौतों का विवरण मांगा है।

सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी और कहा कि संबंधित सूचना मानसून सत्र के समाप्त होने से पहले संसद में रखी जाएगी।

इस संबंध में एक सूत्र ने कहा, ‘‘केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुईं मौतों का विवरण मांगा है। सूचना जुटाकर इसे मानसून सत्र के समाप्त होने से पहले संसद में रखा जाएगा।’’

पिछले सप्ताह, विपक्षी दलों ने सरकार पर तब निशाना साधा था जब उसने संसद को बताया था कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी मौत की जानकारी नहीं दी है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: