ग्रेटर नोएडा विशेष प्रकार के त्वचा कैंसर और फेफड़ों के कैंसर के लिए तीन टीकों के नैदानिक परीक्षणों (क्लिनिकल ट्रायल) का अंतिम चरण चल रहा है। कैंसर का इलाज लंबे समय से एक सपना रहा है। वैश्विक बीमारियों के मामले में हृदय संबंधी बीमारियों के बाद कैंसर दूसरे स्थान पर है।हालांकि अभी तक कोई जादुई गोली नहीं दिख रही है लेकिन विशेष प्रकार के त्वचा और फेफड़ों के कैंसर के लिए तीन टीके हाल के महीनों में नैदानिक परीक्षणों के अंतिम चरण में पहुंच गए हैं।अगर सफलता मिली तो ये टीके अगले तीन से 11 वर्षों में रोगियों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। बीमारियों को रोकने वाले टीकों के विपरीत इनका उद्देश्य उन्हें ठीक करना या बीमारी को फिर से होने से रोकना है।हर व्यक्ति में कैंसर अलग-अलग होता है क्योंकि हर कैंसरग्रस्त ट्यूमर की कोशिकाओं में अनुवंशिक उत्परिवर्तन (म्यूटेशन) के अलग-अलग सेट होते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए दो टीके प्रत्येक रोगी के लिए विशेष रूप से बनाए गए हैं। दवा कंपनियों के साथ काम करने वाले ऑन्कोलॉजिस्ट (वे चिकित्सक जो कैंसर का निदान और उपचार करते हैं) ने इन व्यक्तिगत नियोएंटीजन थेरेपी को विकसित किया है।
हालांकि कैंसर में कोई बाहरी रोगजनक नहीं होता है। कैंसरग्रस्त ट्यूमर कोशिकाएं निरंतर उत्परिवर्तन से गुजरती हैं जिनमें से कुछ उन्हें सामान्य कोशिकाओं की तुलना में बहुत तेज़ी से बढ़ने में मदद करती हैं जबकि कुछ अन्य उन्हें शरीर की प्राकृतिक प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने में मदद करती हैं। कैंसरग्रस्त कोशिकाओं में उत्परिवर्तित प्रोटीन को नियोएंटीजन कहा जाता है।फार्मा दिग्गज मॉडर्ना और मर्क द्वारा संयुक्त रूप से विकसित ये टीके अब तक किए गए परीक्षणों में मेलेनोमा (एक प्रकार का त्वचा कैंसर) और ट्यूमर को शल्य चिकित्सा द्वारा हटाने के बाद नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर दोनों को दोबारा होने से रोकने में अकेले इम्यूनोथेरेपी की तुलना में इम्यूनोथेरेपी के साथ संयोजन में काफी अधिक प्रभावी साबित हुए हैं।
दूसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों में इन आशाजनक परिणामों के बाद अब तीसरे चरण के परीक्षणों में रोगियों के एक बड़े समूह पर टीकों का परीक्षण किया जा रहा है। मेलेनोमा के लिए 2030 तक और फेफड़ों के कैंसर के लिए 2035 तक अध्ययन पूरा होने की उम्मीद है।मॉडर्ना-मर्क कैंसर वैक्सीन शायद बाजार में आने वाली पहली वैक्सीन नहीं है।फ्रांसीसी कंपनी ओएसई इम्यूनोथेरेप्यूटिक्स ने पिछले सितंबर में एडवांस्ड नॉन-स्मॉल सेल लंग कैंसर के लिए एक अलग दृष्टिकोण का उपयोग करके वैक्सीन के चीसरे चरण के नैदानिक परीक्षणों से सकारात्मक परिणाम प्रकाशित किए।
इसकी वैक्सीन (टेडोपी) का इस साल के अंत में पुष्टिकरण परीक्षण शुरू होने वाला है जो विनियामक अनुमोदन से पहले अंतिम चरण है। यह 2027 तक उपलब्ध हो सकती है। बायोएनटेक और जेनेंटेक द्वारा विकसित किए जा रहे अग्नाशय के कैंसर के लिए और ग्रिटस्टोन द्वारा कोलन कैंसर के लिए विकसित किए जा रहे टीकों का भी नैदानिक परीक्षणों के शुरुआती चरणों में आशाजनक परिणाम दिखा है। मॉडर्ना और मर्क द्वारा विकसित किए जा रहे टीकों की तरह ये दोनों भी मैसेंजर आरएनए (एमआरएनए) पर आधारित व्यक्तिगत नियोएंटीजन थेरेपी हैं।
10.30 desh
उत्तर प्रदेश में भाजपा सिर्फ एक सीट पर लड़ाई में, बाकी पर जनता सफाया कर देगी : अखिलेश यादव
आजमगढ़ (उप्र) उत्तर प्रदेश में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में सिर्फ एक सीट पर भाजपा लड़ाई में है बाकी सीट पर जनता उनका सफाया कर देगी।
सपा प्रमुख यादव ने लालगंज लोकसभा क्षेत्र में पार्टी के उम्मीदवार दरोगा प्रसाद सरोज के समर्थन में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा ‘‘इस बार भाजपा के लोगों ने जो अंकगणित बनाया है उसे विफल करने का मन उत्तर प्रदेश की जनता ने बना लिया है।’’ बिना नाम लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को क्योटो बताते हुए कहा ‘‘अभी जो आंकड़े तथा सूचना सामने आ रही है उसके अनुसार भाजपा केवल एक सीट पर लड़ाई में है वो क्योटो है और बाकी सब भाजपा हार चुकी है।’’प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी को क्योटो शैली का शहर बनाने का भरोसा दिया था।
यादव के सभा में पहुंचने के बाद भीड़ मंच के पास पहुंचने की कोशिश करने लगी जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। समाचार चैनलों पर प्रसारित हो रहे वीडियो में पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करती दिख रही है और भीड़ खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रही है। इसके साथ ही मंच पर मौजूद नेता सभा से शालीनता बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
अखिलेश यादव ने चिलचिलाती धूप में आये हुए लोगों के उत्साह पर कहा ‘‘बहुत दिनों से परिवर्तन का यह जोश और उत्साह है लेकिन इसे बचाकर रखिए। ये जो बल्ली टूट जाएगी तो हमारी और आपकी खराब खबर निकल जाएगी।’’यादव ने कहा ‘‘चुनाव शुरू हुआ तो भाजपा के लोग बोले चार सौ पार लेकिन इस बार जनता 400 हार का नारा लगा रही है।’’भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने कहा ‘‘भाजपा की हर बात झूठ निकली इनका हर वादा झूठा निकला पिछले 10 साल का इनका हिसाब-किताब लगाएंगे तो भाजपा की यह सरकार 10 साल तक लूट और झूठ के साथ चली है।’’
कोरोना संकट में वैक्सीन की चर्चा करते हुए यादव ने कहा ‘‘इतना लूटा इन्होंने लूट-लूट कर हमें और आपको जिस कंपनी की वैक्सीन लगवाई उससे भी पैसा वसूल लिया।’’यादव ने कहा ‘‘सबको जबरन वैक्सीन लगवा दी खाकी वर्दी वालों को भी लगवा दी। बताइए ! वैक्सीन लगने से जान को खतरा पैदा हो गया कि नहीं हो गया ’’ सपा प्रमुख ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा ‘‘कम से कम हम बच गये हम लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई।’’
अपनी हाल की कई चुनावी सभाओं में अमित शाह ने दावा किया था ‘‘अखिलेश यादव लोगों को गुमराह कर कहते थे कि इसे (वैक्सीन) मत लगवाओ यह भाजपा की वैक्सीन है और एक रात चुपके से डिंपल भाभी (डिंपल यादव) के साथ खुद वैक्सीन लगवा आये।’’अखिलेश यादव ने कहा ‘‘सुना है जब से वैक्सीन के खतरे के बारे में पता चला है तो दिल्ली वाले प्रधान सांसद ने सर्टिफिकेट से अपनी तस्वीर हटवा ली है।’’यादव ने ‘इंडिया’ की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना समाप्त करने और भर्ती परीक्षा को सुदृढ़ करने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ करने का अपना वादा दोहराया। लालगंज और आजमगढ़ में मतदान 25 मई को होना है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common