कैबिनेट ने नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर के विस्तार को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है।

8.449 किमी लंबे इस कॉरिडोर में 5 एलिवेटेड (ऊंचे) स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर के चालू होने के बाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहर में कुल 71.878 किमी का सक्रिय मेट्रो रेल नेटवर्क हो जाएगा।नोएडा मेट्रो रेल परियोजना के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर का नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक विस्तार, शहर के बुनियादी ढांचे (infrastructure) के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह परियोजना शहर में मेट्रो रेल नेटवर्क के बड़े विस्तार के रूप में काम करेगी। नोएडा मेट्रो परियोजना के तहत एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर को नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक बढ़ाने से लगभग 8.449 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनें जुड़ेंगी। इससे नोएडा और ग्रेटर नोएडा शहरों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में काफी सुधार होगा, जहाँ अभी बेहतर कनेक्टिविटी की कमी है।

साथ ही, यह अधिक मांग वाले कॉरिडोर के साथ सीधा संपर्क भी प्रदान करेगा, जिसमें नोएडा सेक्टर-61 ब्लू लाइन पर एक इंटरचेंज भी शामिल है।एक्वा लाइन मेट्रो रेल कॉरिडोर का नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-04 तक विस्तार न केवल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा।

इससे यहाँ रहने वाले लोगों और आने-जाने वालों के लिए रोजगार, व्यापार, शिक्षा और सामान्य आवागमन के लिहाज से शहरी सफर आसान हो जाएगा।https://en.wikipedia.org/wiki/Noida_Sector_59_metro_station#/media/File:Noida_Sector_59_metro_station.jpg

%d bloggers like this: