कैलाश गहलोत द्वारा पूछे गए सवाल निश्चित रूप से चौंकाने वाले हैं: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

कैलाश गहलोत द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता से इस्तीफा देने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में इस्तीफा देना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कैलाश गहलोत द्वारा पूछे गए सवाल निश्चित रूप से चौंकाने वाले हैं। कैलाश गहलोत ने केजरीवाल से कुछ उन्हीं मुद्दों पर सवाल करते हुए इस्तीफा दिया है, जिन्हें भाजपा लगातार जनता की आवाज बनकर उठाती रही है।सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल कितने अनैतिक हैं, इसका प्रमाण यह है कि जब उनसे उनके 12 साल पुराने साथी कैलाश गहलोत के इस्तीफे के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने पत्रकारों को जवाब देने के बजाय माइक पटक दिया। दिल्ली का विकास चाहने वाला कोई भी दिल्लीवासी अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का हिस्सा नहीं बनेगा, ऐसा लगता है कि कैलाश गहलोत ने केजरीवाल को भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलने से रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन हारकर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। सचदेवा ने कहा, ‘‘निगम में भी पार्षदों ने अरविंद केजरीवाल को संदेश दे दिया है और अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार का जहाज डूबने वाला है और केजरीवाल इसे रोक नहीं पाएंगे।’’Photo : Wikimedia

%d bloggers like this: