नजफगढ़ से विधायक और दिल्ली कैबिनेट में मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है।अपने त्यागपत्र में, कैलाश गहलोत ने आप द्वारा दिल्ली निवासियों से किए गए मूलभूत वादों को पूरा करने में विफलता पर नाराजगी व्यक्त की। अपने त्यागपत्र में, उन्होंने दिल्ली में यमुना नदी को साफ करने में विफलता का हवाला दिया, जबकि यह एक प्रमुख चुनावी वादा था। उनके अनुसार, “हमने लोगों से स्वच्छ यमुना का वादा किया था, लेकिन हम उस प्रतिबद्धता को पूरा करने में विफल रहे हैं।”गहलोत ने अरविंद केजरीवाल के विवादास्पद ‘शीशमहल’ पर टिप्पणी करते हुए कहा, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और विचित्र मुद्दे हैं, जिन्होंने अब लोगों को यह सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है कि क्या हम अभी भी आम आदमी की पार्टी होने में विश्वास करते हैं।”कैलाश गहलोत ने कहा, “मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है, और इसलिए, मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।” https://x.com/kgahlot/status/1856321708065730700/photo/3