नयी दिल्ली, दुबई में होने वाली एशियाई युवा एवं जूनियर चैम्पियनशिप के लिये भारतीय मुक्केबाजी दल की रवानगी में खिलाड़ियों की कोविड-19 परीक्षण रिपोर्ट में ‘तकनीकी मुद्दे’ के कारण एक दिन का विलंब हो गया जिससे अब खिलाड़ी गुरूवार की शाम को ही रवाना हो पायेंगे।
भारत को शुक्रवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में चार टीमें, दो पुरूषों (जूनियर और युवा) और दो महिलाओं (जूनियर और युवा) भेजनी थीं। इसके ड्रा गुरूवार को होंगे।
भारतीय दल के एक सूत्र ने कहा, ‘‘हमारी आरटी पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट में क्यूआर कोड नहीं थे जो दुबई में अनिवार्य होते हैं। टीम आज रात रोहतक वापस आ गयी है और सुबह ताजा परीक्षण के बाद ही गुरूवार शाम को रवाना होगी। यह तकनीकी मुद्दा है जिसके बारे में हम नहीं जानते थे। ’’
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons