खेलो इंडिया अंडर 21 महिला हॉकी लीग : इंडिया जूनियर ने साइ बी को हराया

नयी दिल्ली, इंडिया जूनियर्स ने भारतीय खेल प्राधिकरण ‘बी ’ टीम को पहली खेलो इंडिया अंडर 21 महिला हॉकी लीग (पहले चरण) में 6 . 0 से हराया ।

मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर खेले गए मैच में जूनियर्स के लिये दीपिका ने चार गोल किये जिसमें हैट्रिक शामिल है ।

ग्रुप ए के अन्य मैच में अंजलि पंवार के पांच गोल की मदद से खालसा हॉकी अकादमी (अमृतसर) ने मुंबई स्कूल खेल संघ को 15 . 0 से हराया। ओडिया नवल टाटा हाई परफॉर्मेंस सेंटर, भुवनेश्वर ने राजा करण हॉकी अकादमी, करनाल को एक गोल से मात दी । यह गोल 26वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर प्रिया टोप्पो ने किया ।

ग्रुप बी के मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण ए टीम ने ओडिशा खेल होस्टल , भुवनेश्वर को 7 . 1 से हराया ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: