‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ की मेजबानी करेगा तेलंगाना

नयी दिल्ली,  खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की कि तेलंगाना ‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ (केआईयूजी) के 2026 चरण की मेजबानी करेगा। केआईयूजी के नवंबर में होने की संभावना है। पिछले साल मई में बिहार ने इसके पिछले चरण की मेजबानी की थी।

                        खेल मंत्री ने कहा  ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश के सभी हिस्सों में बड़े राष्ट्रीय आयोजन करने की सोच को ध्यान में रखते हुए यही उचित है कि तेलंगाना को प्रतिष्ठित ‘खेलो इंडिया युवा खेलों’ की मेजबानी का मौका मिले। ’’

                        मांडविया ने कहा  ‘‘राज्य के पास इन खेलों की मेजबानी करने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा है। इन खेलों में कम से कम 8000 एथलीट  अधिकारी और सहयोगी स्टाफ के शामिल होने की उम्मीद है। ’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: