खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के दूसरे चरण में भाग लेंगे लगभग 400 खिलाड़ी

गुलमर्ग, खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों (केआईडब्ल्यूजी) का दूसरा चरण 23 से 26 फरवरी तक यहां आयोजित किया जाएगा जिसमें देश भर से लगभग 400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

स्की पर्वतारोहण अल्पाइन स्कीइंग नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस-कंट्री) और स्नोबोर्डिंग की चार पदक स्पर्धाओं में अंबाला हैदराबाद इंदौर पुणे और मध्य प्रदेश जैसे स्थानों के प्रतियोगी समुद्र तल से लगभग 8 700 फीट ऊपर अपने कौशल का नमूना पेश करेंगे।

इस प्रतियोगिता का पहला चरण पिछले महीने लेह में आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों को ‘एक नए खेल आत्मविश्वास का प्रतीक’ बताया है जिसमें 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: