गणतंत्र दिवस बधाई में अमेरिका ने कहा : भारत के साथ संबंध मजबूत

वाशिंगटन, अमेरिका ने मंगलवार को भारत के 72 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक आदर्शों के जरिए द्विपक्षीय संबंध मजबूत बने हुए हैं।

विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया ब्यूरो ने ट्वीट किया, ‘‘ भारत को 72 वें गणतंत्र दिवस की बधाई!”

ब्यूरो ने कहा, “अमेरिका उस दिवस को मनाने में भारत के साथ है जो संविधान लागू किए जाने के मौके पर मनाया जाता है। भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में बदलने में संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है।” भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।

विदेश विभाग ने कहा, “अमेरिका-भारत के संबंध हमारे साझा लोकतांत्रिक आदर्शों के माध्यम से मजबूत हैं।’’

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: