एरिजोना, यदि गर्भवती महिलाएं ऐसे कुओं का पानी पीती हैं जो पीएफएएस (फॉरेवर केमिकल्स) नामक हानिकारक रसायनों से दूषित जगहों के पास स्थित हैं तो उनके बच्चे के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं। इनमें जन्म के समय उनके शिशुओं का कम वजन समय पूर्व प्रसव और शिशु की मृत्यु शामिल है। यह खुलासा एक हालिया अध्ययन में हुआ है। इससे भी अधिक चिंताजनक बात यह है कि आर्थिक अनुसंधानकर्ताओं और जलविज्ञानियों की हमारी टीम ने पाया कि पीएफएएस के संपर्क में आने से अत्यंत कम वजन और समयपूर्व प्रसव की आशंका बढ़ जाती है जो जीवन भर स्वास्थ्य चुनौतियों से जुड़ा हुआ है।
कुओं से हमें पीएफएएस जोखिमों के बारे में क्या जानकारी मिली : पीएफएएस यानी परफ्लुओरोएल्किल और पॉलीफ्लुओरोएल्किल पदार्थों ने हाल के वर्षों में जनता और नियामकों का ध्यान आकर्षित किया है। ये मानव निर्मित यौगिक पर्यावरण में बने रहते हैं मानव शरीर में जमा हो जाते हैं और अत्यंत कम सांद्रता में भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
पीएफएएस के प्रजनन संबंधी जोखिमों के बारे में अधिकांश मौजूदा जानकारी प्रयोगशाला में चूहों जैसे जीवों पर किए गए अध्ययनों से या मानव रक्त में पीएफएएस के स्तर और स्वास्थ्य परिणामों के बीच संबंधों पर आधारित है। दोनों ही तरीकों की अपनी-अपनी अहम सीमाएं हैं। चूहों और मनुष्यों के शरीर उनके संपर्क और रहने की स्थितियां अलग-अलग होती हैं। कुछ मामलों में गुर्दे की कार्यप्रणाली जैसे स्वतंत्र कारक स्वास्थ्य समस्याओं के असली कारण हो सकते हैं।
पीएफएएस परीक्षण पर बाहरी डेटा का उपयोग करते हुए हमने पुष्टि की कि पीएफएएस का स्तर वास्तव में ‘‘ऊपरी धारा’’(भूजल बहाव के संदर्भ में) वाले कुओं की तुलना में ‘‘निचली धारा’’ वाले कुओं में अधिक था। जिन स्थानों से भूजल की आपूर्ति पीने के लिए की जाती है उनके स्थान संबंधी आंकड़े संवेदनशील होते हैं जो सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हैं इसलिए महिलाओं को शायद पता ही नहीं होगा कि वे इसके संपर्क में थीं या नहीं। 2016 में राज्य द्वारा पीएफएएस परीक्षण शुरू करने से पहले उन्हें शायद यह भी नहीं पता था कि आस-पास की जगह पर पीएफएएस है।
जिन महिलाओं ने पीएफएएस संदूषित स्थलों पर भूजल के नीचे की ओर बहाव वाले कुओं से पानी प्राप्त किया उनमें कम वजन वाले शिशु (जन्म के समय 2 500 ग्राम से कम वज़न वाले शिशु) के जन्म की आशंका औसतन 43 प्रतिशत अधिक उन महिलाओं की तुलना में थी जिन्होंने ऊपरी धारा वाले और पीएफएएस स्रोत से दूर वाले कुओं से पानी प्राप्त किया। इसी प्रकार निचली धारा वाले कुओं से पानी पीने वाली गर्भवर्ती महिलाओं के समय पूर्व प्रसव (37 सप्ताह से पहले) की आशंका 20 प्रतिशत अधिक थी और शिशु के अपने पहले वर्ष तक जीवित न रह पाने की आशंका 191 प्रतिशत अधिक थी।
आर्थिक रूप से भी पीएफएएस संदूषण महंगा : अनुसंधानकर्ता कम वजन और समय पूर्व प्रसव वाले बच्चों की लागत का आकलन करने के लिए विभिन्न तरीकों का उपयोग करते हैं जो उनके उच्च चिकित्सा बिल बाद में खराब स्वास्थ्य और जीवन भर की कमाई में कमी पर आधारित होते हैं। हमने न्यू हैम्पशायर के आंकड़ों और 11 अन्य राज्यों में पीएफएएस संदूषित स्थलों के आंकड़ों का विस्तृत परीक्षण के साथ उपयोग किया ताकि देश भर में कम
वजन वाले जन्म समय पूर्व प्रसव और शिशु मृत्यु दर से संबंधित पीएफएएस जोखिम से होने वाली लागत का अनुमान लगाया जा सके।
नतीजे चौंकाने वाले हैं। हमारा अनुमान है कि हर साल कम वजन वाले बच्चों के जन्म पर पीएफएएस के प्रभाव से समाज को सालाना करीब 7.8 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता है। हमने पाया कि समय से पूर्व प्रसव और शिशु मृत्यु दर पर पीएफएएस के प्रभाव के कारण अमेरिका को प्रत्येक वर्ष जन्म लेने वाले ऐसे बच्चों के जीवनकाल में लगभग 5.6 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान होता है।
पीएफएएस से कैसे बचा जाए : पीएफएएस से होने वाले खतरों और इससे होने वाले नुकसान से बचने के बारे में अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common