चेन्नई ग्रैंडमास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे गुकेश सहित कई स्टार खिलाड़ी

चेन्नई,  विश्व चैंपियन डी गुकेश  अर्जुन एरिगेसी और पूर्व विश्व रैपिड चैंपियन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव उन स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो 16 से 22 जुलाई तक यहां आयोजित होने वाले चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स के चौथे सत्र में हिस्सा लेंगे।

                        इस 75 लाख रुपये इनामी राशि वाले टूर्नामेंट से महत्वपूर्ण फिडे सर्किट अंक भी मिलेंगे जो अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटे खिलाड़ियों के लिए अहम होंगे।

                        प्रतियोगिता में दो बार के ग्रैंड चेस टूर चैंपियन अलीरेजा फिरोजा  2026 बुलेट चेस चैंपियन निहाल सरीन  पूर्व कैंडिडेट्स चैलेंजर दिमित्री आंद्रेकिन  अमेरिकी ग्रैंडमास्टर हेन्स नीमैन और पिछले साल के चैलेंजर्स चैंपियन प्रणेश एम भी खेलते हुए नजर आएंगे।

                        पहली बार टूर्नामेंट में ‘ओपनिंग मूव्स फोटोस्लॉट’ टिकट पेश किया जाएगा जिससे प्रशंसकों को अपने फोन और कैमरे के साथ टूर्नामेंट हॉल में जाने और दुनिया के कुछ सबसे बड़े स्टार शतरंज खिलाड़ियों की तस्वीरें और वीडियो लेने का खास मौका मिलेगा।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: