छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना को 43 नगर परिषदों और 111 नगर पंचायतों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 मार्च, 2022 को योजना के विस्तार का शुभारंभ करेंगे।
मूल रूप से 1 नवंबर, 2020 को शुरू की गई इस योजना को नगर परिषदों और नगर पंचायतों तक विस्तारित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की ओर से दिए गए बयान में कहा गया है, ‘नगर परिषदों और नगर पंचायतों को क्लस्टर में बांटा जाएगा और 60 मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
फोटो क्रेडिट : https://thelogicalindian.com/h-upload/2020/09/29/182666-whatsapp-image-2020-09-29-at-22300-pm.jpeg