जनगणना के दूसरे चरण में जाति की गणना की जाएगी

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि जनगणना 2027 के दूसरे चरण में जाति की भी गणना की जाएगी। भारत में, जनगणना अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाता है। पहले चरण यानी हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO) में प्रत्येक घर की आवास स्थितियों, संपत्ति, सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी एकत्र की जाती है। दूसरा चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का जनसांख्यिकीय, सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक और अन्य विवरण एकत्र किए जाते हैं। भारत सरकार ने पहले चरण के लिए प्रश्न अधिसूचित किए हैं (22 जनवरी 2026)। दूसरे चरण के लिए प्रश्न, जिसमें जाति पर प्रश्न भी शामिल हैं, जनगणना अभियान के दूसरे चरण शुरू होने से पहले अधिसूचित किए जाएंगे।

जाति की गणना के संबंध में तमिलनाडु राज्य सहित विभिन्न राज्यों के विभिन्न संगठनों से कई अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। दूसरे चरण के लिए, जाति सहित सवालों को तय प्रक्रिया के अनुसार फाइनल किया जाएगा और नोटिफाई किया जाएगा।

https://en.wikipedia.org/wiki/2027_census_of_India#/media/File:Logo_of_the_Census_of_India.jpg
%d bloggers like this: