जमैका की एलेन थाम्पसन हेरा ने 200 मीटर फर्राटा दौड़ भी जीती

तोक्यो, उसेन बोल्ट के देश जमैका की एलेन थाम्पसन हेरा ने ओलंपिक में 200 मीटर की दौड़ भी जीत ली जबकि चंद रोज पहले ही उसने 100 मीटर में जीत दर्ज की थी ।

हेरा ने 21 . 53 सेकंड में दौड़ पूरी की जो ओलंपिक के इतिहास में दूसरी सबसे तेज दौड़ है । सबसे तेज दौड़ का रिकॉर्ड गिफिथ जॉयनेर के नाम है जिन्होंने 21 . 34 सेकंड का समय निकाला था ।

हेरा ने चार दिन पहले 10 . 61 सेकंड का समय निकालकर 100 मीटर में स्वर्ण जीता था ।

नामीबिया की क्रिस्टीन एमबोमा को 200 मीटर में रजत और अमेरिका की गैबी थॉमस को कांस्य पदक मिला ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: