जम्मू, जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के लिए 2,500 से ज्यादा सचल शौचालय तैयार किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि इनमें से ज्यादातर शौचालय 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक जाने वाले दो प्रमुख रास्तों पर स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस साल 62 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू होनी है। उन्होंने बताया कि कठुआ जिले के लखनपुर से लेकर गुफा तक शौचालयों के प्रबंधन के लिए 1,500 लोगों को लगाया जाएगा।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बालटाल वाले रास्ते पर 940 से ज्यादा शौचालय स्थापित किए जाएंगे जबकि पहलगाम वाले रास्ते पर 1,345 शौचालय लगेंगे।’’ उन्होंने बताया कि इनके प्रबंधन के लिए सफाई कर्मियों और सुपरवाइजर सहित कुल 1,370 कर्मी तैनात किए जाएंगे।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर में यात्री निवास और अन्य जगहों पर 120 अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के प्रवेश स्थल लखनपुर में ज्यादा शौचालय लगाए जाएंगे अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए निविदा जारी कर दी गई है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons