मुंबई: अनधिकृत तेज रोशनी वाली हेडलाइट लगाने पर 12,000 से अधिक वाहनों का चालान

मुंबई, मुंबई यातायात पुलिस ने अनधिकृत तेज रोशनी वाली हेडलाइट का इस्तेमाल करने पर 12,585 वाहनों का चालान काटा और करीब 88.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, ‘ऑपरेशन डैजलिंग लाइट’ नाम से यह विशेष अभियान एक जून से 26 अक्टूबर के बीच शहर के 41 यातायात मंडलों में चलाया गया, जिसके तहत मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत 12,585 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई और करीब 88.5 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य आंखें चौंधियाने वाली तेज हेडलाइट के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।अधिकारी ने कहा कि बिना अनुमति लगाई गई अतिरिक्त लाइटों, ‘एलईडी लाइट बार’ और अत्यधिक तेज रोशनी वाली हेडलाइट के इस्तेमाल से सामने से आ रहे वाहन चालकों की आंखें कुछ पल के लिए चौंधिया सकती हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।

यातायात विभाग के अनुसार, यह अभियान जारी रहेगा। विभाग ने वाहन चालकों से रात में ‘लो-बीम’ हेडलाइट का इस्तेमाल करने, क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: